Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मीरा बाबा मठ पर वक्फ का कब्जा, विरोध में उतरे हिन्दू परिवार: कलक्ट्रेट पर घेराव

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मशहूर मीरा बाबा मठ पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. आरोप है कि वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए इस मठ पर कब्जा करने की कोशिश की है. इसकी जानकारी होने पर अखंड हिन्दू सेना के बैनर तले दर्जन भर हिन्दू परिवारों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया और मठ को कब्जा मुक्त कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने अलीगढ़ के डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए गांव से पलायन की धमकी दी है.

अखंड हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इस संबंध में डीएम को एक ज्ञापन दिया है. इसमें उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत तहसील से मिली रिपोर्ट नत्थी की है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अलीगढ़ के खेड़ा गांव में वक्फ बोर्ड की कोई जमीन नहीं है. जबकि वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी होने का दावा करने वाले यूनुस अली आदि ने इस मठ को वक्फ की जमीन बताते हुए कब्जा करने की कोशिश की है. दीपक शर्मा के मुताबिक यूनुस अली को कुछ अधिकारियों और पुलिस का भी समर्थन प्राप्त है.

डेढ़ सौ साल से मठ में हो रही पूजा

जबकि डेढ़ सौ साल से भी अधिक समय से इस मठ पर हिन्दू परिवारों के लोग पूजा पाठ करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस स्थान पर हर वर्ष आषाढ़ माह में विशाल मेला लगता है. इस दौरान लोग यहां बच्चों का मुंडन संस्कार कराने आते हैं. वहीं शादीशुदा जोड़े बाबा के दरबार में आकर सुखद दांपत्य जीवन की कामना करते हैं. जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि मीरा बाबा के मठ पर धर्म विशेष के लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है.

पलायन की धमकी

यदि प्रशासन यहां से उनका कब्जा नहीं हटवाता तो गांव के सभी लोग सामूहिक रूप से पलायन करेंगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उधर, गांव के प्रधान अमित कुमार ने भी प्रदर्शन कारियों की बात का समर्थन किया. कहा कि मीरा बाबा मठ की जमीन ग्राम सभा की है और उस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.