Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मुंबई गोलीकांड से कैसे हाइलाइट हो गई बहराइच की कहानी?

यूपी का बहराइच जिला हिंसा की आग में जल रहा है. इस घटना के साथ ही बहराइच महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी का हत्या की वजह से भी चर्चा में है. सिद्दीकी को गोली मारने वाले 2 शूटर इसी जिले के हैं. इसमें एक धर्मराज कश्यप और दूसरा शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा है. दोनों गंडारा गांव के रहने वाले और पड़ोसी हैं. 18-19 साल के ये शूटर पुणे में कबाड़ के कारोबार से जुड़े थे.

बाबा सिद्दीकी की हत्या ने बहराइच हिंसा को काफी हाइलाइट किया है. सांप्रदायिक तनाव ने यहां के सामाजिक ताने-बाने को भारी नुकसान पहुंचाया है. कहीं सिद्दीकी की हत्या इलाके में अशांति के लिए उत्प्रेरक का काम तो नहीं कर रही है, इस एंगल की तफ्तीश भी की जा रही है. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल और लाठीचार्ज करना पड़ा है.

सिद्दीकी की हत्या का बहराइच कनेक्शन

शनिवार रात बाबा सिद्दीकी की महाराष्ट्र में हत्या हुई. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पता चला कि वारदात में शामिल दो शूटर बहराइच के हैं. महाराष्ट्र से लेकर यूपी की पुलिस हत्या के बहराइच कनेक्शन पर एक्टिव हो गई. अन्य प्रदेशों के लोग भी जानना चाह रहे थे कि आखिर बहराइच यूपी में कहां है. इस वारदात के कुछ घंटे बाद रविवार को बहराइच में हिंसा की चिंगारी भड़की और अब #Bahraich ट्रेंड कर रहा

गाने को लेकर विवाद फिर पथराव

बहराइच पुलिस ने हत्या और इसके बाद हुए दंगों में शामिल होने संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया है. बहराइच हिंसा की चिंगारी रविवार को लगी थी. महराजगंज कस्बे में लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले थे. कथित तौर पर गाने को लेकर विवाद हुआ. इस पर मुस्लिम पक्ष की ओर से पथराव किया गया. इसमें दुर्गा प्रतिमा खंडित हो गई. आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया.

इसी बीच राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक को गोली मार दी गई. सोमवार को हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. अफवाहों पर काबू पाने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई. पुलिस प्रशासन के अधिकारी डेरा डाले हुए हैं. पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

स्थिति नियंत्रण में: एसपी बहराइच

यह वजह है कि यूपी का बहराइच जिला सुर्खियों में है. जिले के दो शूटर्स द्वारा बाबा सिद्दीकी को मारे जाने से आक्रोश होने की अभी तक कोई बात तो सामने नहीं आई है. जिले की एसपी वृंदा शुक्ला का कहना है कि स्थिति को कंट्रोल करने में हमने पूरी ताकत लगा दी है. माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों को तितर-बितर किया गया. फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है.

पुलिस ने इस घटना में 30 उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग के सचिव औ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश बहराइच पहुंचे.सीएम ने डीजीपी से भी बात की और हालात की जानकारी ली. सीएम ने डीजीपी को कई निर्देश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.