Breaking News in Hindi

मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, मौके पर फायर ब्रिगेड़ की 10 गाड़ियां

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गिरगांव चौपाटी में स्थित चार मंजिला इमारत में शनिवार रात को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने एक बयान में कहा कि इस घटना में लोगों की मौत हो गई है, जबकि दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचाया है। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत में रहने वाला कोई व्यक्ति इसके अंदर फंसा हुआ है या नहीं। अधिकारी ने बताया कि आग रंगनेकर रोड स्थित गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रात करीब साढ़े नौ बजे लगी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, छह बड़े टैंकर और अन्य वाहन मौके पर भेजे गए हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी ने एक संदेश में कहा, ‘‘बिजली आपूर्ति काटने के बाद आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।”

अधिकारियों ने कहा कि इमारत से दो लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए। मृतकों में पुरुष और महिला शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि दोनों शव इमारत की तीसरी मंजिल पर मिले। एक बेडरूम में था और दूसरा बाथरूम में। अधिकारी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल पांच लाइनें लगाई गई हैं- दो लाइनें सीढ़ी से, एक उत्तर की ओर वाली आसन्न इमारत से, एक दक्षिण की ओर की आसन्न इमारत से और एक उच्च दबाव वाली लाइन एंगस से सीढ़ी लगाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...