Breaking News in Hindi

मुंबई में बेटे तेजस्वी के साथ लालू यादव ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन, की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना

मुंबई: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को शहर के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। पिता-पुत्र ने प्रभादेवी मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसदौरान लालू यादव के साथ मीसा भारती भी मौजूद थीं।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के लिए लालू और तेजस्वी मुंबई में हैं। दोनों नेता मंगलवार को मुंबई पहुंचे। इसके बाद लालू (75) नियमित जांच के लिए बांद्रा-कुर्ला परिसर स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट गए। बुधवार को लालू दूसरी बार इस सुविधा केंद्र में पहुंचे। लालू प्रसाद का हृदय संबंधी ऑपरेशन इसी अस्पताल में वर्ष 2014 में हुआ था। वहीं विपक्ष की बैठक में जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि ”INDIA से जो भी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होगा वह वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छा, सच्चा, ईमानदार और जनता के प्रति वफादार होगा। गोदी मीडिया और बीजेपी के लोग चिंता न करें।

बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
बता दें कि मुंबई में ही रही विपक्षी दलों की बैठक में आरजेडी सहित 28 राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे। इस दौरान अनौपचारिक रूप से बातचीत की जाएगी। इस बैठक में लोगो, समन्वय समिति, चुनाव प्रबंधन के लिए सचिवालय, रिसर्च विभाग, प्रवक्ता, मीडिया और सोशल मीडिया टीम, राष्ट्रीय एजेंडा तय करने के लिए समिति, प्रचार के साझा मुद्दे और साझा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...