Breaking News in Hindi

मुंबई-हावड़ा मेल में कराया प्रसव, रेडियोलॉजिस्ट बोले-तीर्थ यात्रा सफल हो गई

सीधी । मुंबई-हावड़ा मेल के थर्ड एससी कोच में शुक्रवार को गर्भवती महिला निकहत परवीन को प्रसव पीड़ा उठने के बाद उसका प्रसव भोपाल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शैलेश लुनावत ने मैहर स्टेशन के पूर्व कराया। निकहत परवीन 36 सप्ताह की गर्भवती थीं, जो पारसनाथ स्टेशन से यात्रा कर रही थीं।

एसी 3 में बेटी को जन्म दिया

एसी 3 में साइड लोअर 23 नंबर बर्थ पर उन्होंने बेटी को जन्म दिया। ट्रेन के मैहर स्टेशन पहुंचने के बाद डॉ लूनावत ने मां और बच्चे को मैहर एचपीएल में भर्ती कराया। घटना की विडंबना यह थी कि एसी 3 बोगी के टीसी का रवैया असहयोगात्मक और अमानवीय था।

भोपाल से शिखरजी झारखंड तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे डॉक्टर

डॉक्टर शैलेश लुनावत ने बताया कि भोपाल से शिखरजी झारखंड तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। मैहर के पहले जिस कोच में मैं बैठा था उसी में निकहत परवीन यात्रा कर रही थी। अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देख मुझे रहा नहीं गया और मैं वहां तक पहुंच गया। प्रसव करने के लिए किसी तरह का औजार दवाइयां नहीं थी। ऐसे में नॉर्मल डिलीवरी का प्रयास किया। ईश्वर की ऐसी कृपा थी कि बेटी और मां दोनों कुशल है। मेरी तीर्थ यात्रा सफल हो गई। यह घटना मेरे जीवन के लिए यादगार रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....