Breaking News in Hindi

मुंह पर टेप, चारपाई के नीचे सूटकेस में मिला छात्र का शव, किडनैप करके मांगी गई थी 30 लाख की फिरौती

कोलकाता में शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के एक अभ्यर्थी का शव सूटकेस से बरामद हुआ है। विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के एक अधिकारी ने एक यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक के मुंह पर टेप लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि साजिद हुसैन (19) का शव, कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में उसके किराए के कमरे में चारपाई के नीचे एक सूटकेस से बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मालदा जिले के वैष्णबनगर इलाके का रहने वाला युवक चार अक्टूबर से लापता था और उसका मोबाइल फोन पहुंच से बाहर था। पुलिस के मुताबिक, युवक ने नीट की तैयारी के लिए किराए पर कमरा लिया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, छात्र के लापता होने के बाद उसके परिजनों को एक फोन आया, जिसमें 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।

पुलिस ने बताया कि उसके पिता ने न्यू टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, गोपनीय जानकारी मिलने के बाद उन्हें एक सूटकेस मिला और उसमें से शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले के संबंध में दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारी ने बताया, ”प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि साजिद को कुछ पिलाने के बाद तकिये से उसका मुंह दबाकर घटना को अंजाम दिया गया है। हम अभी तक पता नहीं चल पाये पहलुओं का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। हम यह पता लगा रहे हैं कि फिरौती की मांग हत्या से पहले की गई या बाद में।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन