Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मुंह में कपड़ा ठूंसा, 15 दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार; पूर्व मंत्री बोले- इसमें BJP का बेटा भी शामिल

कोलकाता रेप केस के सामने आने के बाद से लोगों में बहुत गुस्सा है. देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बीच भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही. अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आदिवासी महिला को 15 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. हैरानी की बात ये है कि महिला के साथ ये हैवानियत उस दिन की गई जब पूरा देश रक्षा और प्यार का त्योहार रक्षा बंधन मना रहा था.

रायगढ़ जिला मुख्यालय के दक्षिण से करीब 15 किलोमीटर दुर स्थित पुसौर थाना क्षेत्र के गांव में एक आदिवासी महिला मेला देखने रायगढ़ जाने के लिये तैयार होकर बस का इंतजार कर रही थी कि तभी बस अड्डे पर उसे अकेला खड़ा देखकर आरोपी राहुल चौहान और उसके साथियों ने पहले महिला के मुंह में कपडा ठूंसा और फिर मुंह बंद करते हुये उसे उठाकर गांव के पास के तालाब स्थित दर्राखार में ले गये. फिर यहां सभी ने महिला के साथ दरिंदगी की. रात के लगभग 10 बजे पिड़िता ने किसी तरह अपने गांव के सरपंच को फोन कर सारी घटना के बारे में बताया. ये सुनते ही गांव के सरपंच वहां पहुंचे और थाने में इसकी सूचना दी गई. रिपोर्ट दर्ज होने पर 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

वहीं मुख्य आरोपी राहुल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. इस घटना में कुल आरोपियों की संख्या 15 होने की बात कही जा रही है जिसमें से एक नाबालिग भी है. मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस के शीर्ष अधिकारी छानबीन कर रहे हैं. पीड़िता के माता-पिता अपनी बेटी के साथ हुई इस घटना के बाद सकते में हैं. पीड़िता का एक 8 साल का बेटा है और महिला अपने पति से तलाक लेकर कई सालों से अपने मायके में रह रही थी. बहरहाल पीड़िता और माता-पिता न्याय की आस में थाना परिसर के चक्कर काट रहे हैं और थाने के सिपाही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के जांच कर रहे हैं.

पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने दिया बयान

पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है. उसके बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है. जल्द ही सभी आरोपी पकड़ लिए जायेंगे. वहीं इस खौफनाक घटना पर पूर्व मंत्री और डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया ने बयान दिया.

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

अनिला ने रायगढ़ की घटना को दूसरा निर्भया कांड बताया. अनिला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बच्चियों के साथ अनाचार और बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं और भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. वहीं अनिला ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए आगे कहा कि रायगढ़ की घटना में भाजपा नेता का बेटा शामिल है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आंख, कान को बंद कर के बैठे हुए हैं. मुख्यमंत्री साय अपनी जुबान को सील कर के बैठ गए हैं और प्रदेश में महिलाओं के साथ बर्बरता लगातार जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.