Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे प्रहलाद पटेल? इन बड़े नेता के साथ पहुंचे भोपाल, अटकलें तेज

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर अभी तक मंथन चल रहा है बता दें कि गुरुवार की देर रात को भाजपा नेता प्रहलाद पटेल भोपाल पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद थे। प्रहलाद पटेल मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीत गए हैं।

बता दें कि जीत के बाद पहली बार प्रहलाद पटेल भोपाल पहुंचे बीडी शर्मा के साथ प्रहलाद पटेल के भोपाल पहुंचने के बाद अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि प्रहलाद पटेल का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा है। इस बीच भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी गुरुवार को बयान दिया था कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा रविवार तक हो जाएगी।

मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर के भी पोस्टर उनके समर्थकों  ने बॉस लिखकर ग्वालियर में लगा दिए हैं प्रहलाद पटेल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.