Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मुरैना में फायरिंग, दो घायल

मुरैना: मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे से पहले फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेल को लेकर बच्चों का मामूली विवाद हुआ और नौबत गोलीबारी तक आ पहुंची। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 31 जनवरी को मुरैना आने वाले थे लेकिन अव वे 1 फरवरी को मुरैना आएंगे। यहां पर 2 लाख से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल करेंगे। इसके साथ ही वे चार जिलों के हित ग्राहियों से बात करेंगे।

घटना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना कुम्हेरी गांव की है जहां देर शाम क्रिकेट खेल रहे बच्चों में विवाद हो गया जिसे लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। गोली चलने एवं पत्थर बाजी का वीडियो आया सामने आया है।

वीडियो में सरेआम एक दूसरे पर पत्थर और गोलियां बरसाई जा रही है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद जहां हथियार अभी भी थानों में जमा है तो ऐसे में सवाल उठता है कि फिर यह हथियार कहां से आये, और ऐसे गोलीबाजों पर पुलिस अब कितना बड़ा एक्शन लेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?