Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अहमदाबाद में दुग्ध संघों के पदाधिकारियों संग की बैठक, डेयरी किसानों के मुद्दों को लेकर की चर्चा

भोपाल। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार रात अल्प प्रवास पर गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने एवं डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए, सांची एवं अमूल की संयुक्त सहभागिता की सम्भावनाओं पर विचार करने हेतु एक बैठक में भाग लिया।

सहभागिता का बनाएं रोडमैप

बैठक में मुख्यमंत्री ने दूध उत्पादकों के हित में एवं सहकारिता प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु संकलन, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, विपणन आदि के सम्बंध में मध्य प्रदेश एवं गुजरात के सहकारी दुग्ध महासंघों एवं दुग्ध संघों की संयुक्त सहभागिता का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस बैठक में लखन पटेल, मंत्री, मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जेठाभाई भारवाड, अध्‍यक्ष पंचमहल दुग्‍ध संघ, गुजरात, राघवेन्‍द्र सिंह प्रमुख सचिव, मुख्‍यमंत्री, गुलशन बामरा, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग, डॉ. नवनीत कोठारी एमडी एमपी औद्योगिक विकास निगम, जयेन मेहता, प्रबंध संचालक, गुजरात कोऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल), डॉ. सतीश कुमार, प्रबंध संचालक एमपी स्‍टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (सांची) तथा मितेश मेहता, प्रबंध संचालक, पंचमहल दुग्‍ध संघ आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....