Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CM हाउस में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में सीएम हाउस पर तिरंगा झंडा फहराया, आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल में जगह-जगह ध्वजारोहण किया जा रहा है। 78वें स्वतंत्रता दिवस की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व भारत माता को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों एवं राष्ट्रभक्तों के पुण्य स्मरण का अवसर प्रदान करता है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.