Breaking News in Hindi

मुख्य परीक्षा की तारीख आगे नहीं बढ़ाने से अभ्यर्थी नाराज, अब अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी

इंदौर। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 आगे नहीं बढ़ाए जाने से नाराज अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरना देने की रणनीति बना रहे हैं। शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने बैठक भी बुलाई, जिसमें 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर सहमति बनी। शनिवार को जिला प्रशासन व पुलिस से धरने को लेकर अनुमति के लिए अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया।

अभ्यर्थियों के मुताबिक, यूपीएससी और अन्य राज्यों की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रहती है, लेकिन प्रदेश में यह व्यवस्था लागू नहीं है। मध्य प्रदेश में भी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 से निगेटिव मार्किंग शुरू करने की मांग भी रखी गई है। इससे उन अभ्यर्थियों को लाभ होगा जो गहराई से पढ़ाई करते हैं।

एमपी पीएससी द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 की तारीख में बदलाव करने की मांग के साथ अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों 33 घंटे धरना दिया था। अभ्यर्थियों की मांग थी कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का परिणाम 18 जनवरी को घोषित किया गया। मगर आयोग ने 90 के बजाए 50 दिनों के भीतर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की तारीख घोषित कर दी। आयोग ने अभ्यर्थियों की एक भी मांग पर विचार नहीं किया है।

अभ्यर्थी आकाश पाठक ने बताया कि राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2024 में 110 की जगह 500 पद किए जाएं। मुख्य परीक्षा की कापी आयोग की बेवसाइट पर अपलोड की जाए, ताकि अभ्यर्थी अपनी गलती सुधार सकें। साक्षात्कार के अंक बढ़ाने और कम करने की स्थिति के कारण बताए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....