Breaking News in Hindi

मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी

उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं. बता दें कि बीजेपी ने हेमा मालिनी को फिर से मथुरा से उम्मीदवार बनाया है. वह लगातार अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही हैं. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने मथुरा और ब्रज की धरती का गुणगान करते हुए कहा कि हमारी परंपरा में कहते हैं कि ब्रज की धरती पर पांव रख दिया तो सात जन्म के पाप धुल गए.

हेमा मालिनी ने कहा कि अमित शाह हम सबके लिए राष्ट्र सेवा की प्रेरणा हैं. जयंत चौधरी के साथ आने से हमारी ताकत कई गुणा बढ़ी है. पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में मैने 10 सालों से ब्रज की सेवा की है. अगले 5 सालों में मैं पूरे ब्रज क्षेत्र में और ज्यादा काम करूंगी. मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं.

विकसित मथुरा और विकसित भारत के लिए वोट देने की अपील

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश को ताकत को बढ़ाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं. तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति दिलाई है. अमित शाह जो कहते हैं, वो करते हैं, लेकिन को नहीं कहते हैं वो जरूर करते हैं. विकसित मथुरा, विकसित यूपी एवं विकसित भारत के लिए आप सबको वोट करना है.

इस अवसर पर जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को गति दी है. पहले घोषणाएं होती थीं, लेकिन जमीन पर काम नहीं होता था. आज पीएम मोदी की अगुवाई में देश तेजी से विकास कर रहा है. यहां करोड़ों लोग आते हैं. मथुरा वृंदावन में करोड़ों लोग आज घूमने आते हैं.

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर जताया आभार

उन्होंने कहा कि 6 करोड़ सैलानी देश-विदेश से आज यहां आ रहे हैं. इसका श्रेय बीजेपी की यूपी एवं केंद्र सरकार को जाता है. जयंत चौधरी ने मथुरा रैली में ‘भारत रत्न’ का मुद्दा उठाते हुए चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि ये जनता का आशीर्वाद है कि भारत सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला किया है. बीजेपी की सरकार रहने के कारण ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिल पाया है. उन्होंने कहा कि नल और कमल साथ है तो आपकी समस्याएं खत्म होंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....