Breaking News in Hindi

मुरैना के कोतवार डैम में नहाने गए दो बच्चे डूबे, हुई मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आने वाले माता बसैया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोतवार डैम में दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत हो गई है। दोनों नहाने के लिए गए थे इसी दौरान एक नाबालिग डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने के लिए पानी में गया और वह भी डूब गया, यह घटना मंगलवार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माता बसैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ताजी बसई गांव में शमसुद्दीन मोहम्मद तथा आरिफ मोहम्मद का परिवार रहता है।

शमसुद्दीन मोहम्मद का बेटा समीर मोहम्मद और आरिफ मोहम्मद का बेटा अतीक मोहम्मद दोनों दोस्त हैं और दोनों डैम में नहाने के लिए गए थे। यहां पर दोनों की डूबने से मौत हो गई, गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया गया, माता बसैया थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...