Breaking News in Hindi

इंदौर में सड़क हादसे में रिटायर्ड एसआई की हुई मौत, पत्नी घायल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रिटायर्ड एसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। एसआई अपने बेटे और पोते से मिलने के लिए गए थे और धार वापस जा रहे थे। हादसे में उनकी पत्नी घायल हुई हैं पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र में छीतर सिंह सिसोदिया की सड़क हादसे में मौत हो गई है। छीतर सिंह अपनी पत्नी के साथ इंदौर से धार की तरफ जा रहे थे। दिलीप नगर के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही है एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी।

 जिसके बाद दंपती दूर जाकर गिरे छीतर सिंह के सर में चोट आई थी। तत्काल उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया यहां से उन्हें एमवाय अस्पताल भेज दिया गया था यहां पर उनकी मौत हो गई। छीतर सिंह के बेटे इंदौर में पिकअप चलाते हैं और भवानी नगर में रहते हैं यहां पर बेटे पोते से मिलने के बाद में एसआई अपने घर जा रहे थे, पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक जब्त कर ली और हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...