Breaking News in Hindi

मुरैना में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पहाड़गढ़ क्षेत्र में चंबल नदी के अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विशंभर कुशवाहा है और वह पहाड़ गढ़ का रहने वाला था मोटरसाइकिल से पहाड़गढ़ से मुरैना की तरफ जा रहा था।

तभी सामने से चंबल नदी की अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली आई और उसमें टक्कर मार दी, घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया आपको बता दें की मुरैना जिले में चंबल नदी की अवैध रेत का खनन लगातार चल रहा है, उसे रोकने में पुलिस एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है ट्रैक्टर चालक तेजी से ट्रैक्टर को सड़कों पर दौड़ाते हुए दिखाई देते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...