Breaking News in Hindi

मुर्गा बकरा खाने से 50 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

दंतेवाड़ा कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम हड़मामुंडा में छठी कार्यक्रम में खाना खाकर लगभग 50 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 20 ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है तो वही बाकी ग्रामीणों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआकोंडा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात गांव के हूंगा कर्मा के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने मुर्गा, बकरा का मांस खाया था। आज सुबह से ही मांस खाए ग्रामीणों को उल्टी-दस्त को शिकायत होने लगी। बिगड़ती हालत को देखते हुए कुआकोंडा से डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर ग्रामीणों का ईलाज शुरू किया गया।

मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी केविन थॉमस ने बताया कि ग्रामीणों को फूड पॉइजनिंग होने के कारण लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत है। तेज गर्मी में मुर्गा, बकरा खाने से भी यह शिकायत होती है। 6 ग्रामीणों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं बाकी ग्रामीणों की हालत अभी स्थिर है। इस मामले में ज्यादा जानकारी देते कुआकोंडा बीएमओ डॉ देश दीपक ने बताया कि अस्पताल व गांव में मेडिकल टीम समय से पहुंच गई थी। सभी ग्रामीण अभी खतरे से बाहर है। जिन ग्रामीणों को बेहतर इलाज की आवश्यकता थी उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है। बाकी ग्रामीणों को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन