Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मेडिकल कालेज के अस्पताल अधीक्षक के घर में घुसा संदिग्ध युवक, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

 जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज के अस्पताल अधीक्षक के घर में शुक्रवार की शाम को एक संदिग्ध युवक घुस गया। संदिग्ध पहले कुछ देर तक घर के बाहर बैठा रहा। उसके बाद घर का दरवाजा खोलकर अंदर गया। वह अंदर तक पहुंच पाता उससे पहले ही स्वजन की नजर संदिग्ध पर पड़ गई। उनके आने की कदमों की आहट पाते ही युवक घर से बाहर निकल गया। आंगन में जाकर बैठ गया।

संदिग्ध युवक को जैसे-तैसे घर से बाहर खदेड़ा

 

अस्पताल अधीक्षक ने संदिग्ध युवक को जैसे-तैसे घर से बाहर खदेड़ा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में गढ़ा पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टतया मामला रैकी का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद मेडिकल आवासीय परिसर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

 

इधर-उधर देखने के बाद घर के दरवाजे को खोला और अंदर प्रवेश कर गया

अस्पताल अधीक्षक डा. अरविंद शर्मा मेडिकल कालेज के चिकित्सक आवासीय परिसर में पी-1 क्वार्टर में स्वजन के साथ निवास करते हैं। शुक्रवार की शाम को अधीक्षक स्वजन के साथ घर पर थे। शाम को लगभग 5:50 बजे एक संदिग्ध युवक उनके आवासीय परिसर में घुसा। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद घर के दरवाजे को खोला और अंदर प्रवेश कर गया। अगले कमरे में अधीक्षक की बेटी थी।

 

आवाज देने पर संदिग्ध घर से तुरंत बाहर निकल गया

 

दरवाजे की आवाज सुनकर उसने देखा तो कोई नजर आया। बेटी ने तुरंत पिता को आवाज दी। इस पर संदिग्ध घर से तुरंत बाहर निकल गया। पीछे-पीछे अधीक्षक और उनकी पत्नी भी निकली। उन्होंने उसे बाहर किया। इस दौरान पूछताछ में संदिग्ध युवक ने अपना नाम शिवम सोनी बताया। आने का कारण पूछने पर कहा कि यहां आने का आदेश मिला था। आदेश किसने दिया यह पूछने पर गोल-मोल उत्तर देने लगा। संदिग्ध गतिविधि प्रतीत होने पर पुलिस को जानकारी दी गई है।

 

मेडिकल में चिकित्सक आवासीय परिसर चारदीवारी से घिरा नहीं

 

मेडिकल में चिकित्सक आवासीय परिसर चारदीवारी से घिरा नहीं है। हर ओर से खुला होने के कारण दिन भर असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। कई बार अनजान लोग घूमते रहते हैं। इसके कारण आवासीय परिसर में रहने वाले चिकित्सक एवं उनके स्वजन सुरक्षा को लेकर आशंकित रहते हैं। शुक्रवार की घटना में संदिग्ध युवक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान के पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को आशंका है कि संदिग्ध युवक चोर हो सकता है। घर के बाहर सूनसान देखकर चोरी के लिए रैकी करने के लिए वह घर पर गया हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.