Breaking News in Hindi

मेरी पत्नी के खाने में टॉयलेट क्लीनर मिलाया गया…कोर्ट में इमरान खान का दावा

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को खाने में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर दिया गया है. यही वजह है कि उनकी तबीयत खराब हो रही है. इमरान खान ने जज नासिर जावेद राणा की कोर्ट में यह दावा किया उन्होंने कहा इस खाने की वजह से बुशरा के पेट में जलन और दूसरी दिक्कतें हुईं और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई.

बीते शुक्रवार को रावलपिंडी की अडियाला जेल में पीएस190 मिलियन भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के दौरान इमरान खान ने जज नासिर जावेद राणा से कहा कि अदालत कक्ष में अतिरिक्त दीवारें खड़ी कर दी गई हैं, जिससे बंद अदालत जैसा माहौल हो गया है. उन्होंने कोर्ट को बताया कि शौकत खानुम अस्पताल के चीफ मेडिकल अफसर डॉ. आसिम यूसुफ ने इस्लामाबाद स्थित शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में उनकी पत्नी बुशरा बीबी के टेस्ट कराने के लिए कहा था. लेकिन जेल प्रशासन पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जांच करवाने पर अड़ा है.

आर्मी चीफ को दी थी धमकी

इससे पहले भी इमरान खान ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को पत्नी से जुड़े मामले पर चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी बुशरा के जेल जाने के लिए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं. इमरान खान ने कहा था कि अगर उनकी पत्नी को कुछ भी हुआ तो वो असीम मुनीर को नहीं छोड़ेंगे.

कोर्ट ने प्रेस से कॉन्फ्रेंस से बचने को कहा

वहीं सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इमरान खान से कस्टडी में रहते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से बचने को कहा. जिस पर इमरान खान ने बताया कि वो मीडिया से इसलिए बात करते हैं क्योंकि उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया जाता है. इमरान खान ने कोर्ट से हर सुनवाई के बाद उन्हें दस मिनट मीडिया से बात करने देने की मंजूरी मांगी थी.

अडियाला जेल में बंद हैं इमरान खान

बता दें कि क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान पर कई मामलों चल रहे हैं. इन दिनों वह रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं. उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर भी तोषाखाना केस चल रहा है. बुशरा को नजरबंद करने के लिए उनके घर ‘बानी गाला’ को ही सब-जेल में बदला गया है. बुशरा को भ्रष्टाचार के साथ ही इमरान खान के साथ अवैध शादी के मामले को लेकर भी दोषी ठहराया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन