Breaking News in Hindi

‘मैं बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं’, Gaurav Taneja से तलाक पर Ritu Rathee ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया ये वीडियो

लोकप्रिय इंडियन यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट और उनकी पत्नी रीतु राठी इन दिनों अपनी शादी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. तनेजा से अलगाव की अफवाहों के बीच रीतु ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘मैं अपने बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं.‘ इसके साथ ही लोगों से अपील की कि वे तनेजा को खलनायक बनाना बंद करें. उन्होंने तनेजा के उन शब्दों को भी दोहराया, जिन्होंने तलाक की अफवाहों को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘पुरुष बहुत जल्दी खलनायक बन जाते हैं.’

रीतु ने यह भी कन्फर्म किया कि ‘भजन मार्ग’ से वायरल हुए वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, वो वही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘तलाक रियलिटी चेक’ टाइटल से एक वीडियो शेयर कर ट्रोल्स की आलोचना करते हुए कहा, ‘शादी दो लोगों के बीच होती है. पति-पत्नी के बीच एक छोटी-सी बात हुई. उसे (गौरव तनेजा) लगा कि वह सही है, मुझे लगा कि मैं सही हूं. वह जिद्दी हो गया, मैं भी जिद्दी हो गई.’

आप बताएंगे कि वो वफादार था या नहीं: रीतु राठी

उन्होंने रुंधे गले से आगे कहा, ‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझे बताएंगे कि वह किस तरह का आदमी थी. मैं उसे अंदर से जानती हूं. मुझे आपसे सुनने की जरूरत नहीं कि वह सच्चा था या नहीं. वफादार था या नहीं.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने उसे हर परिस्थिति से गुजरते देखा है.’

यहां देखें वीडियो, तलाक की अफवाहों के बीच क्या बोलीं रीतु राठी

रीतु ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के सपोर्ट की जरूरत नहीं है. इसके अलावा उन्होंने समाज को गपशप और अफवाहें फैलाने के लिए भी दोषी ठहराया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप