Breaking News in Hindi

मैकेनिक को चाकू मारने के बाद शराबी ने फंदे से लटक कर दी जान

शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी गांव के सगराटोला में किसी बात को लेकर शराबी युवक ने मैकेनिक राजू माली के गर्दन में चाकू मारकर वहां से घर भाग गया और बात पुलिस तक पहुंची तो डर मारे फांसी लगा लिया। दोनों रसमोहनी गांव के ही रहने वाले हैं। शिकायत पर मामला दर्ज करने की कार्यवाही चल रही थी। इसी बीच पता चला कि आरोपित गनेश बैगा ने आत्‍महत्‍या कर ली है।

राजू माली की गर्दन पर वार कर दिया

सगराटोला में दोपहिया वाहन सुधारने का काम करने वाला राजूमाली अपने काम में व्यस्त था। इसी दौरान शराब के नशे में गणेश बैगा पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। इसी दौरान अचानक उसने किसी नुकीली वस्तु से राजू माली की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद ही वहां गुजर रही डायल हंड्रेड पुलिस टीम ने भीड़ देखकर वहां रोका। पता चला कि किसी ने चाकू मार दिया है। पुलिस अपने वाहन से घायल को पहले थाने लेकर पहुंची और उपचार दिलाने के साथ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल ही रही थी। तभी पता चला कि आरोपित गणेश ने जान दे दी।

थाने बुलाया था, इसी डर से लिया आत्‍मघाती निर्णय

गांव में इस बात को लेकर चर्चा रही कि घायल को थाने ले जाने के बाद पुलिस ने आरोपित को फोन करके थाने बुलाया था। शायद इसी डर से फंदे पर लटक गया। ग्रामीणों के अनुसार सगराटोला में अवैध शराब का बड़े पैमाने पर कारोबार हो रहा है। यही कारण है कि लोग नशे में अपराध को अंजाम दे रहे हैं। जैतपुर थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया की घटना हुई है मामले की जांच चल रही है। रही शराब बिक्री की तो आदिवासी अपने पीने के लिए बनाते होगे, पुलिस की छूट भी है, बाकी यहां कोई अवैध शराब का कारोबार नहीं चल रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....