Breaking News in Hindi

मैनिट में तूर्यनाद महोत्सव का शुभारंभ, गौहर महल में करें शिल्प बाजार का अवलोकन

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शुक्रवार 06 अक्टूबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

पिंडदान व तर्पण – श्री विश्राम घाट कमेटी ट्रस्ट, भोपाल द्वारा संरक्षित संस्कार सेवा समिति के तत्वावधान में 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक निश्शुल्क एवं विधि विधान से पिंड दान, तर्पण कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुभाष नगर विश्राम घाट के गेट क्रमांक-चार के पास स्थित यज्ञशाला में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है।

उन्मीलनम – इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फारेस्ट मैनेजमेंट आइआइएफएम में उन्मीलनम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के वक्ता कई विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहेंगे।

पुस्तक मेला – हिंदी भवन में गुरुवार से तीन दिनी हिंदी पुस्तक मेला शुरू हुआ है। भव्या प्रकाशन की ओर से आयोजित इस पुस्तक मेले को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

चरखा प्रदर्शनी – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के प्रदर्शनी भवन में देश के विभिन्न हिस्सों से संकलित पारम्परिक चरखों की एक विशेष प्रदर्शनी ‘चरखा’ भारत की सांस्कृतिक एकता और उद्यमिता का प्रतीक का आयोजन किया जा रहा है। इसे सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 42वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अक्टूबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

सरस मेला – रीजनल सरस मेला का आयोजन भोपाल हाट परिसर में किया जा रहा है। इस मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्वसहायता समूह अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपस्थित हैं। प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम को होते हैं। समय दोपहर एक बजे से रात 9.30 बजे तक है।

शिल्प बाजार- आयुक्त हस्तशिल्प, कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गौहर महल में गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया जा रहा है।औपचारिक उद्घाटन शाम पांच बजे होगा। 11 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी को दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक देखा जा सकता है।

पोशाक प्रदर्शनी – मृगनयनी कबीरा, खादी एम्पोरियम जवाहर चौक में जरी जरदोजी पोशाक प्रदर्शनी का आयोजन मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम की ओर से किया जा रहा है। प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से राज आठ बजे तक है।

तूर्यनाद – मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट की समिति द्वारा तीन दिवसीय हिन्दी महोत्सव तूर्यनाद के 12वें संस्करण का शुभारंभ शाम 4 बजे से होगा। उद्घाटन समारोह के अंतर्गत शिवाय द बैंड की अद्भुत, सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ इस महोत्सव का पहला गुंजन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री भील चित्रकार भूरी बाई उपस्थित रहेंगी।

विज्ञान पर्व – रवींद्र भवन में पांच से सात अक्टूबर तक तीन दिवसीय देश के अनूठे विज्ञान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। कुछ कार्यक्रम रवींद्रनाथ टैगोर विवि में भी होंगे। इस अवसर पर विज्ञान केन्द्रित वैचारिक सत्र, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान नाटकों का मंचन, विज्ञान गीतों की प्रस्तुति, वरिष्ठ और युवा कवियों का विज्ञान कविता पाठ जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं। विज्ञान पर्व में छह अक्टूबर को सुबह 11 बजे से विज्ञान संचार और विज्ञान संस्थाओं का परिदृश्य पर व्याख्यान होगा। द्वितीय सत्र विज्ञान संचार और वैज्ञानिक पत्रकारिता पर होगा, जो दोपहर 12.30 से दो बजे तक चलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....