Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मोटरसाइकिल हाईवा के नीचे आई, युवकों की मौके पर मौत

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी चौकी के करहिया मोड़ के पास हथकुरी गांव से कटनी आ रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल सामने से आ रहे हाईवा के नीचे आ गई। दुर्घटना में दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पीएम को भेजवाए हैं और मामले की जांच कर रही है।

दोनों मोटर साइकिल से खरीदारी करने कटनी आ रहे थे

जानकारी के मुताबिक अजय यादव 35 वर्ष व मिलाप सिंह 35 वर्ष निवासी हथकुरी दोनों मोटर साइकिल से खरीदारी करने कटनी आ रहे थे। दोनों जैसे ही बिलहरी के बाद करहिया मोड़ पर पहुंचे, उसी दौरान सामने से आरहे हाईवा वाहन से उनकी टक्कर मार हो गई और मोटरसाइकिल सहित दोनों वाहन के नीचे घुस गए। जिसके कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवाए हैं। साथ ही पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेडएच 1523 को जब्त कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.