Breaking News in Hindi

मोदी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता है… लोकसभा की कार्यवाही से हटाए गए शब्दों पर बोले राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण से कुछ अंशों को हटाया गया है, जिसके बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका दावा है कि सत्य को मिटाया नहीं जा सकता, वह हमेशा सत्य ही रहने वाला है. राहुल गांधी ने सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला. दरअसल, राहुल गांधी की ओर से भाषण दौरान हिंदू, अग्निवीर, अल्पसंख्यकों और हिंसा से संबिधित की गई टिप्पणियां लोकसभा की कार्यवाही से हटा दी गई हैं.

राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मोदी जी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता है, लेकिन वास्तव में सत्य को हटाया नहीं जा सकता. मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया, वही सत्य है. वे जितना चाहें उतना हटा सकते हैं. सत्य तो सत्य है.’

राहुल गांधी के भाषण को दौरान संदन में हुआ हंगामा

राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए भाषण का सत्ता पक्ष की ओर से भारी विरोध हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता पर पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहने का आरोप लगाया. हटाए गए अंशों में हिंदू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, आरएसएस, उद्योगपति अडानी, अंबानी और अग्निवीर योजना पर की गई टिप्पणियों के अंश भी हटाए गए. राहुल गांधी के बयानों पर पीएम मोदी के अलावा कम से कम पांच कैबिनेट मंत्रियों ने आपत्ति जताई. उनका भाषण 90 मिनट से ज्यादा चला. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मांग की राहुल गांधी हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान को लेकर माफी मांगे.

 

राहुल गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर अपने पहले भाषण में कहा, ‘सभी धर्म साहस की बात करते है.’ इस भाषण को उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने दर्शक दीर्घा से देखा और सुना. कांग्रेस नेता संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोल रहे थे. राहुल गांधी ने पैगंबर मुहम्मद को उद्धृत करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कुरान निर्भयता की बात करता है.

डरो मत, डराओ मत- राहुल गांधी

भगवान शिव, गुरु नानक और ईसा मसीह की तस्वीरें दिखाते हुए राहुल गांधी ने निर्भयता के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने भगवान शिव के गुणों और गुरु नानक, ईसा मसीह, बुद्ध और महावीर की शिक्षाओं का हवाला देते हुए कहा कि देश के सभी धर्मों और महान लोगों ने कहा है “डरो मत, डराओ मत”.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...