Breaking News in Hindi

मोर को पकाकर खा गया यूट्यूबर, शेयर की रेसिपी, VIDEO पर मच गया बवाल

तेलंगाना के एक यूट्यबूर की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया हुआ है. वीडियो पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के चक्कर में यूट्यूबर कोसम प्रणय कुमार ने अपने चैनल पर एक ऐसी रेसिपी शेयर कर दी, जिसे लेकर लोग न केवल भड़के हुए हैं बल्कि यूट्यूबर को अब जेल की हवा खानी पड़ सकती है.

यूट्यूबर प्रणय ने हाल ही में अपने चैनल पर ‘मोर करी’ की एक रेसिपी की थी. लेकिन शायद उन्हें यह इल्म नहीं था कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है और उसे मारना गैरकानूनी है और इसके लिए उन्हें जेल की सजा भी हो सकती है. लेकिन तंगल्लापल्ली गांव के रहने वाले यूट्यूबर ने न केवल राष्ट्रीय पक्षी को मारा, बल्कि उसकी डिश बनाकर सोशल मीडिया पर उसकी रेसिपी भी शेयर कर दी. ये वीडियो अब डिलीट हो चुका है.

जैसे ही ये विवादित रेसिपी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पोस्ट पर बवाल खड़ा हो गया. लोग यूट्यूबर प्रणय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. Traditional Peacock Curry Recipe शीर्षक से वीडियो के वायरल होने के बाद तेलंगाना पुलिस भी हरकत में आई और प्रणय को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

राजन्ना सिरिसिला जिले के एसपी अखिल महाजन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर बताया कि संबंधित कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि ऐसे ही चीजें करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रणय कुमार के चैनल की आगे की जांच में जंगली सूअर करी रेसिपी वाला एक और वीडियो सामने आया, जो विवादास्पद और संभावित रूप से अवैध है. अधिकारियों ने वीडियो हटा दिया है और जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...