Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

मौसम विभाग ने दी परेशान करने वाली खबर…अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत,इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज 20 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार,   अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

वहीं, रविवार को मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के राज्यों को अभी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

 बता दें कि पंजाब के कई हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति रही, और हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रही। हरियाणा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.