Breaking News in Hindi

यहां प्रोफेसर का अजब-गजब कारनामा आया सामने, स्टूडेंट्स से लिखवाया सुसाइड नोट, मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

इंदौर।  मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां DAVV यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर ने एक स्टूडेंट्स से सुसाइड नोट लिखवाया है। वहीं बाद में इस मामले में बताया गया कि, यह एक असाइनमेंट है जो एक क्रिएटिवटी थिकिंग का हिस्सा है। प्रोफेसर के इस तरह के असाइमेंट देने के बाद यूनिवर्सिटी में सनसनी फैल गई और हर कोई इस अजीब तरह के असाइमेंट को लेकर चर्चा  करना लगा।
दरअसल,  इंदौर की डीएवीवी यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ अतुल भरत ने एमबीए के 110 छात्रों को एक विवादित असाइनमेंट दिया, जिसमें उन्हें अपने फोटो के साथ सुसाइड नोट लिखने को कहा गया। प्रोफेसर का कहना है कि यह क्रिएटिव थिंकिंग का हिस्सा था, लेकिन इस घटना ने कई सवाल उठाए हैं।
वहीं अब सवाल ये है कि, प्रोफेसर के द्वारा इस तरह का असाइमेंट देना यह स्टूडेंट्स को किस तरह की शिक्षा देना है और यह कहां तक उचित है। मामले में यूनिवर्सिटी ने बताया कि अब तक किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर यह किसी भी तरह से गलत साबित होता है तो संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....