Breaking News in Hindi

यात्रीगण ध्यान दें..देरी से चलेंगी यह ट्रेनें

ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत फुट ओवरब्रिज के गार्डर लान्च करने के लिए शुक्रवार से रविवार तक पावर ब्लाक रहेगा। इस दौरान दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक ट्रैक के ऊपर गार्डर लान्चिंग का काम किया जाएगा। इस ब्लाक के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को देरी से चलाने का निर्णय लिया है, तो वहीं इटावा-ग्वालियर ट्रेन को ग्वालियर से बिरलानगर के बीच रद किया गया है।

ये ट्रेन बिरलानगर स्टेशन से ही संचालित की जाएगी, इसके अलावा ट्रेन क्रमांक 16031 चेन्नई-श्रीवैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस पांच अप्रैल को 50 मिनट, ट्रेन क्रमांक 19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस पांच से सात अप्रैल को 30 से 55 मिनट, ट्रेन क्रमांक 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 50 से 60 मिनट, ट्रेन क्रमांक 12137 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-फिरोजपुर पंजाब मेल एक्सप्रेस 50 से 60 मिनट, ट्रेन क्रमांक 12687 मदुरई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच अप्रैल को 45 मिनट, ट्रेन क्रमांक 12279 ताज एक्सप्रेस सात अप्रैल तक 20 से 45 मिनट, ट्रेन क्रमांक 16317 कन्याकुमारी-श्रीवैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस सात अप्रैल को 50 मिनट की देरी से चलेंगी।

ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण रेलवे ने ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। ग्वालियर से बनारस तक जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस में पांच अप्रैल से 30 जून तक दो अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे। ट्रेन क्रमांक 12175 चंबल एक्सप्रेस में छह अप्रैल से 29 जून तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी और ग्वालियर-बरौनी मेल में पांच अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक सामान्य कोच जोड़ा जाएगा, इसके अलावा ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में पांच अप्रैल से 29 जून तक एक एसी चेयर कार का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप