Breaking News in Hindi

युवक की हत्या, खेत में मिली लाश, जहर खाने से मौत

जबलपुरबाइक वाली टैक्सी चलाने वाले एक युवक की हत्या कर हो गई। युवक का शव पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम काला डूमर स्थित एक खेत में मिला। सूचना मिलते ही पनागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घर से निकला था लेकिन फिर नहीं लौटा

पनागर थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि माढोताल रायल एस्टेट कॉलोनी निवासी सुरेश पटेल का बेटा सौरभ पटेल (25) बाइक वाली टैक्सी चलाता था। सोमवार शाम वह बाइक लेकर घर से निकला था लेकिन फिर नहीं लौटा।ग्राम कालाडूमर निवासी राम मनोहर पटेल के खेत में उसका खून से सना हुआ शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सौरभ के गले और सिर पर धारदार हथियार से बाहर के निशान थे। पुलिस जांच कर या पता लग रही है कि वह आखरी बार किसके साथ और कहां देखा गया।

जहर खाने से मौत

जहर खा लेने के कारण एक युवक की देर रात मौत हो गई। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि बजरंग नगर करमेता निवासी कन्हैया सोनी ने सोमवार रात जहर खा लिया था। उल्टियां होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे भर्ती कर लिया गया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप