Breaking News in Hindi

युवक को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर महिलाओं ने गांव में घुमाया, की पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

छिंदवाड़ा। चौरई के बारह बरियारी में युवक को जूते चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर अलग अलग धारा में मामला दर्ज किया है। सारा मामला 3 सितंबर का है, दरअसल बारहबरियारी गांव के छोटेलाल को गांव की महिलाओं ने जूते चप्पल की माला पहनाकर उसे चप्पलों से पीटा गया था जिसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा और कलेक्टर के द्वारा जांच टीम गठित की गई थी जिसके बाद पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों ही पक्षों को दोषी पाया।

सरेराह बेइज्जत की जूतों से पिटाई

एसपी विनायक वर्मा के मुताबिक संबंधित युवक पर छेड़छाड़ की धारा के तहत प्रकरण बनाया गया है। जबकि गांव की अज्ञात महिलाओं पर युवक को अपमानित करने सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज किया गया है। चौरई थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बारह बरियारी में युवक को सरेराह बेइज्जत कर पेशाब भी पिलाई गई थी, वहीं उसके अपमानित करते हुए गांव में जूते चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया था ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामला कायम किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...