Breaking News in Hindi

‘युवराज ना तो लिफ्ट हो रहा है, ना लॉन्च’, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बजट सत्र की शुरूआत में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवराज न तो लिफ्ट हो रहा है, ना लॉन्च हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कई सालों से अपने युवराज को लॉन्च करने की कोशिश कर रही है लेकिन ऐसा अभी तक मुमकिन नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने युवराज (राहुल गांधी) को एक स्टार्टअप बनाकर दिया। अब वो नॉन स्टार्टर है, न तो लिफ्ट हो रहा है, ना लॉन्च हो रहा है।” राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर देश को उत्तर और दक्षिण में बांटने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि वह ‘जन्मजात’ आरक्षण की विरोधी रही है।

मनोरंजन की कमी पूरी कर दी
पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन) खरगे जी का विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं।” उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि लोकसभा में तो कभी कभी मनोरंजन का मौका मिल जाता है किंतु आजकल कम मिलता है क्योंकि वे दूसरी ड्यूटी पर हैं। ‘‘लेकिन लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी थी वह आपने (खरगे ने) पूरी कर दी।’

पीएम मोदी ने कहा कि खरगे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 सीटें पाने का आशीर्वाद दिया है और वह चाहें तो अब इस आशीर्वाद को वापस ले सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी… अब उसने देश को तोड़ने का विमर्श गढ़ना शुरू कर दिया है।” उन्होंने कहा, ‘‘अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं।”

बाबा साहब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना
उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को पूरी तरह कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना और केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे…वह अब हमें उपदेश दे रहे हैं, वो अब हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....