Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

यूपी में आज शुरू होगा ‘वृक्षारोपण अभियान’, ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम के तहत लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM ने की लोगों से ये अपील

उत्तर प्रदेश को हरा भरा करने और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लक्ष्य के तहत आज यानी शनिवार को राज्य में ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान-2023 की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पौधारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे और एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। वहीं सीएम ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों से अपील की है कि सभी लोग कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और मिशन ग्रीन यूपी का लक्ष्य पूरा करें।

बता दें कि सीएम योगी ने प्रदेश में इस बार 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 30 करोड़ पौधे 22 जुलाई को और 5 करोड़ पौधे 15 अगस्त को रोपे जाएंगे। इसके लिए सरकार के सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज इस अभियान की शुरुआत होगी। इससे पहले सीएम ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि “हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है. हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन विचारों को आत्मसात करते हुए आज ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम पर प्रारंभ हो रहे ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।”

CM योगी ने लोगों से यह की अपील
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘यह लक्ष्य सहजीवन-सहअस्तिव का संदेश देती अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महा-अनुष्ठान भी है। अतः पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को सुनिश्चित करते इस ईश्वरीय कार्य में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। आप सभी से अपील है कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.