Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

ये हैं प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्में एक्ट्रेस का हर किरदार हुआ फेमस

Happy Birthday Priyanka Chopra: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग ही पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका फिलहाल अपने हाॅलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में प्रियंका ने अपने किरदार इतने बेहतरीन अंदाज में निभाए कि वे खूब फेमस हुए। उन किरदारों क्लिप आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। 18 जुलाई को प्रियंका अपना जन्मदिन मनाएंगी। इस खास मौके पर हम आपको प्रियंका की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बाजीराव मस्तानी

प्रियंका की सुपरहिट फिल्मों में सबसे पहले नंबर पर ‘बाजीराव मस्तानी’ आती है। इस फिल्म में प्रियंका ने काशीबाई का किरदार निभाया था। वहीं दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी बेहद की दिलचस्प है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म बाजीराव मस्तानी साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी।

बर्फी

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘बर्फी’ में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इस फिल्म के किरदार काफी खास हैं। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म बर्फी में रणबीर ने मूक-बधीर लड़के का रोल निभाया था, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का रोल प्ले किया था। बर्फी फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी, रूपा गांगुली जैसे कलाकार थे।

गुंडे

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंडे’ एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में रणवीर और अर्जुन गुंडे के किरदार में थे। दोनों गुंडों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है और वो लड़की प्रियंका चोपड़ा होती हैं। फिल्म से प्रियंका के किरदार को काफी पसंद किया गया था।

द स्काई ईज पिंक

‘द स्काई ईज पिंक’ फिल्म के गाने काफी फेमस हुए थे। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया था। फिल्म की कहानी एक रियल लाइफ कैरेक्टर पर आधारित है। मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने आयशा के माता पिता का रोल किया है। फिल्म की कहानी काफी यूनिक है। फिल्म में आयशा चौधरी का किरदार जायरा वसीम ने निभाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.