Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

छतरपुर और रतलाम की दो समूह जलप्रदाय परियोजनाओं को मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी

भोपाल। शिवराज कैबिनेट की गुरुवार को वाली बैठक में छतरपुर और रतलाम की समूह जलप्रदाय परियोजनाओं को स्वीकृति दी जाएगी। 967.52 करोड़ लागत की इन परियोजनाओं में छतरपुर के लवकुश नगर में 560 करोड़ और रतलाम के मझोडिया में 407 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं जन अभियान परिषद के महानिदेशक बीआर नायडू की संविदा अवधि बढ़ाने पर भी कैबिनेट मुहर लगाएगी।

सेवानिवृत्त आइएएस नायडू को परिषद में संविदा नियुक्ति दी गई है, जिसकी अवधि नौ अगस्त 2023 को पूरी हो चुकी है। उसे बढ़ाकर अब दिसंबर 2023 किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत आकार लेने वाली दोनों परियोजनाओं में इंटकबेल, जल शोधन संयंत्र, रा-वाटर पंपिंग मेन, क्लीयर वाटर पंपिंग मेन, ग्रेविटी मेन, क्लीयर वाटर टैंक, ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा।

जल वितरण के लिए पाइप लाइन बिछाकर घरेलू नल कनेक्शन दिए जाएंगे। परियोजनाओं के तहत ग्राम संरचना की लागत की पांच प्रतिशत राशि अनुसूचितजाति, जनजाति बहुल ग्रामों और अन्य ग्रामों में ग्रामीण समुदाय से 10 प्रतिशत जन सहयोग राशि ली जाएगी।

शेष राशि की 50 प्रतिशत राशि केंद्र और 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार उठाएगी। परियोजनाएं पूरी होने पर इनका संचालन और संधारण जल निगम एवं संबंधित ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। जल निगम ओवरहेड टैंक भरने तक की जिम्मेदारी उठाएगा।

ग्राम में जल प्रदाय और बिल की वसूली की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत या ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की रहेगी। राज्य सरकार ने मार्च 2025 तक जल जीवन मिशन के सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.