Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

योगा करते हुए सेंट्रल स्कूल में बेहोश हुए 25 से ज्यादा बच्चे, मचा हड़कंप… अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के एटा में उमस भरी गर्मी में स्कूली बच्चों को योगा करना उनके लिए मुसीबत बन गया. केंद्रीय विद्यालय के बच्चे बीमार पड़ गए, एक-एक कर बच्चे बेहोश होने लगे. आनन-फानन में सभी बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है. गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी.

बच्चों के बीमार होने की जानकारी पर जिलाधिकारी और एसएसपी केंद्रीय विद्यालय पहुंच गए. जानकारी मिलने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य भी घटनास्थल पर पहुंच गईं. उन्होंने घटना की जानकारी ली. गर्मी की वजह से स्कूल के करीब 25 बच्चे बीमार हुए हैं. उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. वहां बच्चों का इलाज चल रहा है.

अचानक बिगड़ी बच्चों की तबीयत

एटा जिले के मलावन थाना इलाके के गांव हरचंदपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सुबह के वक्त प्रार्थना के लिए बच्चे इकट्ठा हुए थे. प्रार्थना होने के बाद पीटी कराई गई. इस बीच बच्चों को योगा कराया गया, जिसके बाद बच्चों की सांस फूलने लगी. कई बच्चे तबीयत खराब होने के बाद लेट गए. अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख विद्यालय स्टाफ और टीचर घबरा गए. वह जब तक बच्चों को उठाते तब तक और अन्य बच्चे बेहोश होने लगे.

खतरे से बाहर बच्चे-CMO

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी विद्यालय प्रबंधन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी. तुरंत मौके पर एंबुलेंस भेजी गई. बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है. सीएमओ के मुताबिक, बच्चों की तबीयत गर्मी की वजह से बिगड़ी है. बच्चें खतरे से बाहर हैं.

उमस भरी गर्मी ने किया जीना दूभर

जिले में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं. मानसून की दस्तक के दौरान जिले में बारिश हुई थी. लोगों को बारिश के बाद लू के प्रकोप से निजात मिली थी. उसके बाद एक-दो बारिश हुई फिर अचानक उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया. भीषण गर्मी में पंखा-कूलर भी जबाव दे गए. जिले में बिजली की अघोषित कटौती ने भी लोगों का जीना दूभर कर दिया है. उमस वाली गर्मी से लोग बीमारी की जद में आ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.