Breaking News in Hindi

रतन टाटा को मिले भारत रत्न, महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव

रतन टाटा को भारत रत्न मिले, इसको लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक प्रस्ताव पास किया है. पहले रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद प्रस्ताव पास किया गया. महाराष्ट्र सरकार अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजेगी.

इससे पहले शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने इसकी मांग की थी. राहुल कनाल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने मांग की कि भारत रत्न के लिए महाराष्ट्र सरकार रतन टाटा का नाम प्रस्तावित करे. उनके लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक

महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्र ध्वज 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा.

रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र में रखा गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए जबरदस्त बीड़ उमड़ी है. बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजिल देने पहुंचे हैं. देश और दुनिया के तमाम दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

86 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बता दें कि रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी. आज वर्ली के पारसी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....