Breaking News in Hindi

रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जारी है वाहनों की छत से लटककर यात्रा

 रतलाम, सरवन। आदिवासी अंचल में हादसों के बाद भी सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग की समस्या बरकरार है। वाहनों में क्षमता से चार से पांच गुना अधिक सवारियां बैठाई जा रही है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर वाहनों की छत और लटककर यात्रा कर रहे हैं। जिम्मेदार खानापूर्ति की कार्रवाई कर कर्तव्य से इतिश्री कर रहे हैं।

आदिवासी अंचल सरवन, सैलाना, बाजना, रावटी सहित रतलाम जिले के अन्य गांवों में वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ग्रामीणों की जान-माल से खिलवाड़ किया जा रहा है। ओवरलोड वाहन दिनभर जिम्मेदारों की आंखों के सामने से फर्राटे से दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर अब तक कई लोग असमय काल का ग्रास बन चुके हैं। इसके बाद भी वाहनों में मौत का सफर बदस्तूर चल रहा है।

दुर्घटना के बाद एक-दो दिन पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसके बाद स्थिति पुन: जस की तस हो जाती है। ग्रामीण हर दिन जान जोखिम में डालकर यात्रा करते देखे जा सकते हैं। गंभीर दुघर्टनाओं के बावजूद तीन पहिया वाहन में 30 से 40 और चार पहिया वाहन में 50 से 60 सवारियां बैठाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप