Breaking News in Hindi

रविंद्र अग्रवाल होंगे छग हाई कोर्ट के जज

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अधिवक्ता रविंद्र कुमार अग्रवाल के नाम की सिफारिश की है।

तीन फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से अधिवक्ता रविंद्र कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नामित करने की सिफारिश की है। चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने अपनी सहमति जताई है। कालेजियम ने आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नियुक्ति के लिए उपरोक्त उम्मीदवार की उपयुक्तता सुनिश्चित करने के लिए, हमने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मामलों से परिचित अपने सहयोगी से परामर्श किया है। एकमात्र परामर्शदाता-न्यायाधीश ने उम्मीदवार को हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए उपयुक्त पाया है। कालेजियम ने फ़ाइल में भारत सरकार द्वारा रखे गए इनपुट पर विधिवत विचार किया है। सरकार ने उम्मीदवार से संबंधित कुछ शिकायतें चिह्नित की हैं, जिन्हें फाइल में रखा गया है। फ़ाइल में अधिकारी की सत्यनिष्ठा या प्रतिष्ठा पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। परामर्शदाता-न्यायाधीश की राय को ध्यान में रखते हुए, कालेजियम का मानना है कि रवींद्र कुमार अग्रवाल हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए उपयुक्त हैं।

कालेजियम ने की अनुशंसा

सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने अधिवक्ता रविंद्र कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति की अनुशंसा कर दी है।

15 वें जज होंगे अग्रवाल

कालेजियम की अनुशंसा के बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 15 वें जज के रूप में रविंद्र अग्रवाल शपथ लेंगे। विधि मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए 22 जजों का स्ट्रेंथ तय किया है। हाई कोर्ट की स्थापना के बाद से आजतलक जजों की संख्या पूरी नहीं हो पाई है।

छग हाई कोर्ट के जज

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा,जस्टिस गौतम भादुड़ी,जस्टिस संजय के अग्रवाल,जस्टिस संजय अग्रवाल,जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल,जस्टिस पीपी साहू,जस्टिस रजनी दुबे,जस्टिस एनके व्यास,जस्टिस एनके चंद्रवंशी,जस्टिस दीपक कुमार तिवारी,जस्टिस सचिन सिंह राजपूत,जस्टिस राकेश मोहन पांडेय,जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल,जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...