Breaking News in Hindi

रवि समेत बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी लोहड़ी, मिलेगा दोगुना फल

इंदौर। मकर संक्रांति हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश की तिथि पर मनाई जाती है। इसके एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में लोहड़ी पर्व महत्वपूर्ण माना जाता है। सिख समुदाय के लोग लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ रही है। लोहड़ी एक दिन पहले यानी 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन रवि योग समेत कई बेहद शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में लोहड़ी मनाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

मकर संक्रांति पर्व

ज्योतिषियों के मुताबिक, 15 जनवरी की देर रात सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसके एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन संक्रांति तिथि रात्रि 8:57 मिनट तक है।

शुभ योग में लोहड़ी पर्व

गर करण का निर्माण लोहड़ी के दिन सबसे पहले होने जा रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07:59 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 10.22 बजे से रवि योग का निर्माण होगा। यह योग 15 जनवरी सुबह 7.15 बजे तक रहेगा। इसके अलावा वणिज करण का निर्माण शाम 06 बजकर 27 मिनट से होने जा रहा है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12:51 तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 05:42 बजे से शाम 06:09 बजे तक है।

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:27 बजे से सुबह 06:21 बजे तक।

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.15 बजे से 2.57 बजे तक।

गोधूलि बेला – शाम 5.42 बजे से शाम 6.09 बजे तक।

निशिता मुहूर्त – रात 12:03 बजे से रात 12:57 बजे तक।

अशुभ समय

राहुकाल – शाम 4.26 बजे से शाम 5.45 बजे तक।

गुलिक काल – दोपहर 3.07 बजे से शाम 4.26 बजे तक।

दिशा शूल – पश्चिम

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन