Breaking News in Hindi

रशियन पशु वि‍ज्ञानियों के साथ मिलकर करेंगे शोध और अध्ययन

जबलपुर। सैंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटेरीनरी मेडिसिन और नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के बीच आज एमओयू हुआ। इस मौके पर वाईस रेक्टर प्रो निकितिन, अंतरराष्ट्रीय हैड एवं वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी तिवारी मौजूद रहे। इस एमओयू के साइन होने के बाद सैंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटेरीनरी मेडिसिन के सदस्य विश्वविद्यालय के शोध प्रोग्राम का निरीक्षण करेंगे।

शोध और एक्सटेंशन के कार्य का विस्तार होगा

यह पहला मौका है जब नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के साथ सैंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटेरीनरी मेडिसिन का एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं। दोनों विश्वविद्यालय के बीच शोध और एक्सटेंशन के कार्य का विस्तार होगा। वहीं दोनों विश्वविद्यालय की छात्रा और प्रोफेसर नेशनल यूथ एंड रिसर्च एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक दूसरे के विश्वविद्यालय में शोध कार्य करेंगे।

भैंस को देख रोमांचित हुए वैज्ञानिक

वेटरनरी विश्वविद्यालय के फॉर्म का विकसित करने के दौरान रूस से आए वि‍ज्ञानियों ने गाय और भैंस पर चल रहे अनुसंधान कार्य को भी देखा। भैंस पर चल रही रिसर्च और उसकी प्रजातियां का भी अध्ययन किया। इस दौरान वि‍ज्ञानियों ने बताया कि रशिया में भैंस की प्रजाति नहीं पाई जाती जबकि भारत में दूध देने वाले पशुओं में यह सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने भैंस से जुड़े अनुसंधान कार्यों को भी विस्तार से देखा और कहा कि रसिया के बच्चे यहां आएंगे तो इस पर विशेष अध्ययन करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन