Breaking News in Hindi

रश्मिका-कैटरीना के बाद अब काजोल हुईं DEEPFAKE वीडियो की शिकार, कपड़े बदलते हुए एक्ट्रेस की अश्लील तस्वीरें वायरल

मुंबई: पहले रश्मिका मंदाना और फिर कटरीना कैफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से तैयार दोनों एक्ट्रेसेस के फर्जी वीडियो ने पिछले हफ्ते तहलका मचा दिया था। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस तकनीक का शिकार हो चुकी हैं।जी हां, काजोल का एक अश्लील वीडियो सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है।वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर एक्ट्रेस को अश्लील तरीके से पेश किया गया है।

डीपफेक से एडिट किए गए वीडियो में एक्ट्रेस को कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है। काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।उनके फैंस इस वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है-‘कैमरे में कपड़े बदलते कैद हुई काजोल देवगन।’

वीडियो में काजोल कैमरा के सामने कपड़े चेंज करती हुई नजर आ रही हैं। हांलाकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये काजोल नहीं हैं बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो को जून महीने में टिक-टॉक पर शेयर किया थाजो काफी वायरल हुआ था। अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो कई बार चेहरा बदलता हुआ दिखाई देगा।

बता दें कि रश्मिका मंदाना वाले मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्होंने 15 नवंबर को आरोपी को ढूंढ निकाला। दिल्ली पुलिस की ifso यूनिट ने बिहार के रहने वाले 19 साल के युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....