Breaking News in Hindi

राजनाथ सिंह का निशाना, कहा चंद्रयान से लेकर मंगलयान लांच हो गया लेकिन ‘राहुल यान’ नहीं हो रहे लांच..

जैसलमेर: आज भाजपा ने अपनी तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा की शुरुआत देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में राजस्थान के जैसलमेर से शुरू हुई है। राजनाथ सिंह ने यात्रा के बहाने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर करारा प्रहार किया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस दबी आवाज से इस पर भी सवाल उठाने की कोशिश करती है लेकिन जब वह देश का मुख देखती है तो वह चुप्पी साध लेती है। देश में मंगलयान और चंद्रयान की सफल लॉचिंग और लैंडिंग हो गई लेकिन ‘राहुल यान’ पिछले बीस साल से लांच नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा मैं मानता हूं कि 1998 में भारत ने जो छलांग परमाणु परीक्षण करके लगाई थी उसी तरह की लंबी छलांग 23 अगस्त 2023 को मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के साथ भारत ने एक बार फिर लगा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन