Breaking News in Hindi

राजस्थान: मास्क पहन बैंक में घुसे, फायरिंग की… बैंक में हुई लाइव डकैती

राजस्थान के बारां जिले में यूको बैंक में दिनदहाड़े डकैती का मामला सामने आया है. बड़गांव इलाके में बुधवार दोपहर के समय दो बदमाश मास्क लगाकर बैंक में घुस गए. दोनों युवकों के हाथ में असलहा था. यह देख बैंक कर्मी डर गए और दोनों हाथ ऊपर उठाकर जहां काम कर रहे थे, वहीं खड़े हो गए. असलहे के दम पर दोनों बदमाशों ने बैंक से 10 लाख 75 हजार रुपए लूट लिए. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

बैंक में डकैती की सूचना के बाद DSP श्योजी लाल मीना मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने बैंक के अंदर CCTV फुटेज की जांच की. SHO राजेंद्र प्रताप ने बताया कि नकाबपोश दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने बैंक के अंदर दो राउंड फायरिंग भी की. साथ ही करीब 10 लाख 75 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए.

नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

SHO राजेंद्र प्रताप ने बताया कि दोनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गए. बदमाशों की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है.

बता दें कि यूको बैंक में लूट की यह घटना सीसवाली थाना क्षेत्र के बड़गांव की है. बुधवार दोपहर के समय बैंक कर्मी लंच करने के बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठकर बैंक कामकाज निपटा रहे थे. तभी अचानक से मास्क लगाए दो युवक बैंक के अंदर घुसे और असलहा निकालकर बैंक कर्मियों पर तान दिया.

दोनों बदमाशों ने बैंक में की फायरिंग

यही नहीं बैंक कर्मियों ने को डराने के लिए दोनों बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की. फायरिंग देख बैंक कर्मी डर गए और जहां थे, वहीं पर हाथ ऊपर उठाकर खड़े हो गए. इसके बाद बदमाशों ने अलग-अलग काउंटर में रखे करीब 10 लाख 75 हजार रुपए निकाले और उन्हें अपने बैग में भर लिया. इसके बाद बदमाश बैंक से बाहर गए और बाइक पर बैठकर फरार हो गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...