Breaking News in Hindi

संविदाकर्मियों ने सरकार पर उपेक्षा के लगाए आरोप

मुंगेली छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी नियिमतीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा।

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एनएचएम के कर्मचारी भी इसमें शामिल है। कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के सह संयोजक अमित दुबे ने कहा कि राज्य में सत्ताधारी दल जब विपक्ष में हुआ करती थी तो मंच मे बड़ी बड़ी घोषणाएं की उन्हें झूठा आश्वासन दिया गया कि सरकार में आने के दस दिन के भीतर उनकी मांगी पूरा करेंगे और संविदाकर्मियों को नियमित करेंगे।

वे तीन जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं। संगठन के जिला संयोजक एवं प्रांतीय सलाहकार ताकेश्वर साहू ने बताया कि राज्य की असंवेदनशील कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट की बैठक में संविदाकर्मियों को झूनझूना पकड़ाने का काम की है। संगठन के कोषाध्यक्ष मनीष तंबोली ने बताया कि महासंघ के महासचिव श्रीकांत लाश्कर और अन्य दो पदाधिकारी आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। उन्होंने अन्न जल त्याग दिया है, यदि आमरण अनशन कर रहे लोगों को कुछ होता है तो वे कभी माफ नही करेंगे।

श्रीकांत बने कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष

तखतपुर। जेएमपी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें देवेन्द्र पटेल, आरपी शर्मा जिला संरक्षक, परसराम कौशिक निवृत्तमान जिलाध्यक्ष ,चंद्रशेखर पाण्डेय जिलाध्यक्ष, सष्मिता शर्मा रहे। इसमें श्रीकान्त मिश्र को तखतपुर तहसील अध्यक्ष एवं प्रमोद भारद्वाज ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में कोटा तहसील के अध्यक्ष धनंजय चतुर्वेदी तथा बालक अध्यक्ष रमाकांत कौशिक को भी नियुक्ति पत्र परसराम कौशिक द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संजय ठाकुर,सुमंत पाण्डेय, लवकांत द्विवेदी, रविशंकर पाठक, रामेश्वर प्रसाद कश्यप, डीआर श्रीवास, संजय सोनी, आरबी कश्यप, ललित कश्यप, महेंद्र कौशिक, कार्तिकराम सिंगरौल, राममूरत कौशिक, विशालदास खांडेकर, एचडी मेरा, शेखर पांडेयय, धनंजय चतुर्वेदी अन्य उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास