Breaking News in Hindi

राजस्थान में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्रियों की देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है। इसका आयोजन राजभवन में किया जा रहा है। सबसे पहले किरोड़ी लाल मीणा व मेजर राज्यवर्धन राठौड़ ने मंंत्री पद की शपथ ली है। उसके बाद गजेंद्र सिंह खींवसर, बाबूलाल खराड़ी और मदन दिलावर ने मंत्री पद की शपथ ली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजभवन में राज्यपाल से मिले थे।

कैबिनेट मंत्री

  • किरोड़ी लाल मीणा व मेजर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  • मदन दिलावर, जोगाराम पटेल और सुरेश सिंह राव ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
  • अविनाश गहलोत, हेमंत मीणा व बाबूलाल खराड़ी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  • कन्हैया लाल चौधरी, सुमित गोदारा व गजेंद्र सिंह खींवसर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • संजय शर्मा, झांवर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।
  • हीरा लाल नागर व गौतम कुमार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

राज्य मंत्री

  • ओटा राम देवासी व जवाहर सिंह बेढम ने राज्यमंत्री शपथ ली।
  • डॉ मंजु वाघमार, केके विश्नोई और विजय सिंह चौधरी ने राज्यमंत्री की शपथ ली।

भाजपा को मिला है पूर्ण बहुमत

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस 69 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे को साइड में कर पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया है। भजनलाल शर्मा ने दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा के साथ 15 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....