Breaking News in Hindi

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने ‘एग्जिट पोल’ पर लगाई रोक, जानें कब होगा मतदान

जयपुरः भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में सात नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक ‘एक्जिट पोल’ पर रोक लगा दी है। राज्य में विधानसभा की 200 सीट के लिए एक साथ 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आयोग ने जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 126 ए की उपधारा (1) के तहत अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए यह अधिसूचित किया है कि सात नवंबर 2023 को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर 2023 को शाम साढ़े छह बजे तक किसी भी प्रकार के ‘एग्जिट पोल’ को इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया के जरिए या अन्य तरीके से प्रसारित करने पर रोक होगी।

एक बयान के अनुसार इस दौरान राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और नगालैंड के तापी विधानसभा क्षेत्र में एक्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान एवं अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ‘ओपिनियन पोल’ या अन्य ‘पोल’ सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...