Breaking News in Hindi

राजा भोज एयरपोर्ट पर नए एटीसी टावर से ट्रायल रन, दूर से ही नजर आए विमान

 भोपाल। राजधानी से इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने की एक और बाधा दूर हो गई है। एयरपोर्ट अथारिटी ने नया एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर एवं तकनीकी ब्लाक इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप बनाया है। इसका ट्रायल गुरुवार से शुरू किया गया। अब भविष्य में इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होती हैं तो एयरपोर्ट अथारिटी को अलग से किसी भी उपकरण की स्थापना करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर एवं तकनीकी ब्लाक में गुरुवार को दो घंटे तक ट्रायल रन हुआ। इस दौरान सभी आधुनिक उपकरणों की टेस्टिंग की गई। विमानों के ट्रैकिंग सिस्टम को मापदंड के अनुरूप पाया गया। इस माह प्रतिदिन यहां दो घंटे का ट्रायल होगा। इस दौरान पुराना टावर भी काम करेगा।
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार ट्रायल रन पूरा होने के कुछ समय तक पुराना एटीसी भी काम करता रहेगा। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद पुराना टावर बंद किया जाएगा। नए एटीसी टावर की ऊंचाई 32 मीटर है। यह इंटरनेशनल मापदंड के अनुरूप है। भविष्य में भोपाल से इंटरनेशनल रूट पर उड़ानें प्रारंभ हुईं, तो भी इसी टावर से विमानों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। ट्रायल रन के दौरान विमान दूर से ही नजर आए। अधिक ऊंचाई के कारण ट्रैकिंग सिस्टम बेहतर हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप