Breaking News in Hindi

राज्यसभा चुनाव में दिग्विजय ने किया ‘खेला’, इस चाल से बढ़ाई सिंधिया की परेशानी!

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस ने सस्पेंस खत्म कर दिया है. पार्टी ने अशोक सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया. अशोक सिंह मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह खेमे के नेता माने जाते हैं. वह ओबीसी हैं और खास बात ये है कि अशोक सिंह, सिंधिया विरोधी रहे हैं. दिग्गी के फैसले पर राहुल गांधी ने भी मुहर लगाई और कमलनाथ भी मान गए.

बता दें, राज्यसभा चुनाव के लिए राहुल की पहली पसंद मीनाक्षी नटराजन थीं, जो कि ब्राह्मण समाज से आती हैं. लेकिन आखिरकार उनका टिकट कट गया. कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव भी अशोक सिंह को बहुत मानते हैं. इसलिए उनके समर्थन में ट्वीट भी किया है. राहुल की सबसे करीबी ब्राह्मण मीनाक्षी के अलावा पहले ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी लाइन में थे. लेकिन अशोक सिंह यादव ने बाजी मार ली. कांग्रेस के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है.

बता दें, अशोक सिंह ग्वालियर से आते हैं. वह ग्वालियर लोकसभा सीट पर लगातार तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं. ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में उनका मजबूत राजनीतिक आधार है. अशोक सिंह कांग्रेस के धनी नेता हैं. उन्होंने हमेशा चुनावों के दौरान पार्टी और अन्य उम्मीदवारों को फंड दिया है. कांग्रेस को भले ही पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अन्य क्षेत्रों की तुलना में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में काफी बेहतर प्रदर्शन किया.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने और पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह के भिंड निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस ने इस क्षेत्र से एक वरिष्ठ नेता को आगे बढ़ाया. पार्टी के एक नेता ने कहा कि अशोक सिंह ने कांग्रेस को कई साल दिए हैं, यही वजह हो सकती है कि पार्टी ने उनकी सेवा को स्वीकार किया. दूसरा, वह ऐसे नेता हैं जिन्हें सभी गुटों-कमलनाथ और दिग्विजय सिंह-का समर्थन हासिल है.

जाने कौन हैं बीजेपी के उम्मीदवार

उधर, राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नाम चौंकाने वाले हैं. एक ओर जहां नरोत्तम मिश्रा, रंजना बघेल , जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्या जैसे नामों की चर्चा थी, लेकिन इनमें से किसी को भी टिकट नहीं दिया गया है. बीजेपी ने उमेश नाथ महाराज, उज्जैन, माया नारोलिया, बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, बंसीलाल गुर्जर, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. एल मुरुगन, केंद्रीय मंत्री को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप