Breaking News in Hindi

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए ढाई लाख आवेदन मिले, 10 दिसंबर से जारी होंगे एडमिट कार्ड

इंदौर। प्रदेशभर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए ढाई लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 17 दिसंबर को परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। 10 दिसंबर से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आयोग ने परीक्षा के लिए अधिकांश जिलों में केंद्र बनाए हैं। इनके बारे में अभ्यर्थियों को जल्द ही जानकारी मिल सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते भी बनाएंगे।

राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 की अधिसूचना सितंबर में जारी की गई थी। आठ विभागों में रिक्त 227 पदों के लिए परीक्षा होगी। इनमें 27 डिप्टी कलेक्टर, 22 पुलिस उप अधीक्षक, 17 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, 16 विकासखंड अधिकारी, 122 सहकारी निरीक्षक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तीन-तीन नायब तहसीलदार व आबकारी उप निरीक्षक शामिल हैं। आवेदन के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को एक माह का समय दिया था, जिसमें ढाई लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

दो सत्रों में होगी परीक्षा

17 दिसंबर को दो सत्रों में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 होगी। इसमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन और दोपहर 2.15 से शाम 4.15 बजे तक सामान्य अभिरुचि परीक्षण का पेपर होगा। परीक्षा को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है। आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि परीक्षा के लिए ढाई लाख आवेदन मिले हैं। सभी जिलों में परीक्षा के लिए स्कूल-कालेजों को केंद्र बनाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...