Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

राज ठाकरे की पार्टी MNS ने राहुल गांधी को दी चेतावनी, कहा-सावरकर पर विवादस्पद टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि सावरकर पर विवादास्पद टिप्पणी बर्दाश्त नहीं है. यदि कोई ऐसी टिप्पणी करते हैं तो राहुल को महाराष्ट्र में फिर कदम रखना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि 17 मार्च को मुंबई में होने वाले इंडिया गठबंधन के जनसभा में अगर सावरकर का अपमान किया तो महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे.

मनसे नेता संदीप देशपांडे ने राहुल गांधी को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने सावरकर के बारे में कुछ भी अपमानजनक बोला तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्हें महाराष्ट्र में घूमने नहीं दिया जाएगा. अगर वह महाराष्ट्र आएंगे और शिवाजी पार्क मैदान में स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के बारे में बात करेंगे तो उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

राज ठाकरे की पार्टी ने राहुल को चेताया

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे ने शिवाजी पार्क में राहुल गांधी की सभा से पहले ये सीधी चेतावनी दी है. संदीप देशपांडे ने भी ठाकरे ग्रुप पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि इस मैदान के पास ही स्वतंत्रता सेनानी सावरकर का घर है. आप महाराष्ट्र आ रहे हैं, जो कहना है कहिए, ये हमारा नहीं है. लेकिन अगर आप पिछली बार की तरह यहां आएं. संदीप देशपांडे ने सीधी चेतावनी दी कि अगर राहुल गांधी सावरकर के बारे में कोई अपमानजनक बयान देंगे तो महाराष्ट्र की 14 करोड़ जनता उन्हें महाराष्ट्र में यात्रा नहीं करने देगी.

17 मार्च को मुंबई में सभा करेंगे राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि जिसे इस बारे धमकी समझना है समझे या चेतावनी समझे. हमें पुलिस का कोई डर नहीं है. नोटिस दे या जेल भेज दें, कोई फर्क नही पड़ता है. उद्धव और उनके साथियों को इस बारे में सोचना है कि राहुल को बताएं लेकिन अब उनसे ऐसी उम्मीद की नही जा सकती है.

बता दें कि मुंबई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाप्त हो रही है. उस दिन राहुल गांधी मुंबई में सभा करेंगे. इस सभा में विपक्षी पार्टी के नेताओं को भी न्योता दिया गाय है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.